Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नोएडा हाईराइज हंगामा : आरोपी नेता फरार, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया, 3 कार जब्त
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

नोएडा हाईराइज हंगामा : आरोपी नेता फरार, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया, 3 कार जब्त

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्वघोषित नेता श्रीकांत त्यागी को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चल रहा है, जिन्होंने नोएडा की एक सोसायटी में पौधे लगाने के लिए हुए झगड़े में कथित तौर पर एक महिला का अपमान किया था। भाजपा ने त्यागी से यह कहते हुए दूरी बना ली है कि वह कभी पार्टी का हिस्सा नहीं थे। हालांकि त्यागी के सोशल मीडिया अकाउंट कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर, त्यागी खुद को एक समर्पित पार्टी नेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिसमें भगवा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ तस्वीरें हैं। उन्होंने कई संपादित तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिनमें भाजपा का लोगो था। हालांकि, त्यागी ने घटना के कुछ घंटे बाद अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया।
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, हमने कुल तीन कारें जब्त की हैं- एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, एक टाटा सफारी और एक होंडा सिविक- जो त्यागी की हैं।
पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए त्यागी की पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
अधिकारी ने कहा, हमने चार टीमों का गठन किया है जो आरोपी को पकडऩे के लिए काम कर रही है। हमने उसकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस ने त्यागी की पत्नी के अलावा उनके भाई, ड्राइवर और मैनेजर को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने बताया, उन सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जब घटना की कई वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसमें त्यागी को महिला को गालियां देते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने पीडि़त महिला की प्रतिक्रिया को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया है।
महिला ने कहा, मैं ग्रैंड ओमेक्स (सोसायटी) में रहती हूं। भूतल पर रहने वाला श्रीकांत त्यागी नाम का एक आदमी कॉमन एरिया में छोटे-बड़े पौधे लगाकर अतिक्रमण कर रहा था। जब मैंने उसे हटाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया और जब मैंने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उसने मुझे, मेरे पति और मेरे बच्चों को गालियां दीं।
इसी वीडियो में सोसायटी के निवासी त्यागी पर छोटे-बड़े पौधे लगाकर क्षेत्र में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं।
घटना के एक वीडियो के अनुसार, त्यागी को महिला को धक्का देते और धमकाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, मेरे पौधों को छूने की हिम्मत मत करो, नहीं तो मैं तुम्हें देख लूंगा..।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद, नोएडा पुलिस ने पंचशील पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने शनिवार को घटना का संज्ञान लिया और इस मामले में उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा। एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पुलिस से पीडि़ता को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्म निर्माता के परिसर पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित आय का पता चला
Next: असम : जापानी इंसेफेलाइटिस से 63 लोगों की मौत, 347 संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.