Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नियमितीकरण की मांग को कार्मिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
  • नैनीताल

नियमितीकरण की मांग को कार्मिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

नैनीताल। कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्मिकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार से केएमवीएन मुख्यालय में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कहा, केएमवीएन व जीएमवीएन के एकीकरण से पूर्व कर्मचारियों को नियमित किया जाए। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलित हैं। इस संबंध में संयुक्त महासंघ की ओर से पूर्व में कई बार सरकार से पत्राचार किया जा चुका है। पूर्व में नोटिस देने के बाद जब मांगों पर संज्ञान नहीं तो अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हालांकि विभाग में तैनात 32 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। लेकिन नियमित करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुमाऊं में 450 जबकि गढ़वाल में 600 कर्मचारी ऐसे हैं, जोकि बीते लंबे समय से नियमित नहीं हो सके हैं। कर्मचारी केएमवीएन व जीएमवीएन के एकीकरण का समर्थन करते हैं। लेकिन इससे पूर्व कार्मिकों को नियमित किया जाना चाहिए। इसके अलावा कोविड के दौर में इन्हीं कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन में रहकर कार्य किया। टीआरसी समेत अन्य स्थानों पर कर्मचारी तैनात रहे। लेकिन सरकार की ओर से कार्मिकों को वॉरियर भी घोषित नहीं किया गया। मंगलवार को कर्मचारियों ने पौधरोपण के बाद धरना शुरू किया। प्रदर्शन में महामंत्री ओम प्रकाश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, राजेश रमोला, किशन पवार, पीतांबर दुम्का, दिनेश सांगुडी, अजय कांत, आशीष उनियाल, रामू पंत, तारा भट्ट, गौतम कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
Next: राजस्व चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर डंपर निकाल ले गए खनन माफिया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.