Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राजस्व चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर डंपर निकाल ले गए खनन माफिया
  • ऊधम सिंह नगर

राजस्व चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर डंपर निकाल ले गए खनन माफिया

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

उधमसिंह नगर।  अवैध खनन करने वाले वाहनों को रोकने के लिए राजस्वकर्मी बिना पुलिस सुरक्षा के चेक पोस्ट पर डटे हैं। कई बार उनकी जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। खनन माफिया राजस्व चेक पोस्ट का बैरियर तोड़कर तेज गति से डंपर को निकाल ले गए। रोकने की कोशिश में माफिया ने मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक और होमगार्ड बाल-बाल बच गए। चेक पोस्ट पर तैनात बाजपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक और एक होमगार्ड ने मामले की थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे बाजपुर विकासखंड के रतनपुरा क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ मसीत बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान खनन सामग्री लेकर आ रहे एक डंपर चालक को रुकने का इशारा करने और बैरियर लगाने के बावजूद डंपर चालक ने डंपर नहीं रोका और तेज गति से चेकपोस्ट पर लगे बैरियर को उड़ाता हुआ निकल गया। बैरियर पर मौजूद पटवारी और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। राजस्व निरीक्षक दीपक सिंह चौहान ने गदरपुर पुलिस को तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पटवारी का दावा किया कि डंपर पर नंबर भी नहीं था। अगर वो लोग सतर्क न होते तो जान पर भी बन आती। कहा कि आए दिन खनन माफिया तेज अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हुए बैरियर पार कर रहे हैं। निहत्थे राजस्वकर्मी उनको रोकने की कोशिश करते हैं तो उनके ऊपर वाहन चढ़ाए जाने तक का खतरा रहता है। खनन माफिया पूरी तरह बेखौफ हैं। इधर पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियमितीकरण की मांग को कार्मिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Next: हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन व दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.