Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सरलीकरण की जरूरत: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सरलीकरण की जरूरत: धामी

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सरलीकरण की नितांत जरूरत है। उन्होंने अफसरों को अब तक हुए निवेश के एमओयू की ग्राउंडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन बढ़ाने को लेकर वरिष्ठ अफसरों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। देहरादून में आठ और नौ दिसंबर को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य करने होंगे। उन्होंने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो सकता है और राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से जो प्रस्ताव अधिक अनुकूल हैं, उनको शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और विस्तार देना होगा। उन्होंने कहा कि जौलीग्रांट और पंतनगर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में राज्य स्तर से लंबित काम को जल्द पूरा करें।
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा संचालित करने के लिए तेजी लाने, रोपवे निर्माणस मानसखंड मंदिर माला मिशन और अन्य सभी गतिविधियों को फास्ट ट्रेक मोड में कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने गढ़वाल और कुमांऊ मंडल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर दोनों मंडलों में कनेक्टिविटी विस्तार के लिए भी तेजी से कार्य करने को कहा।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एसएन पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, युगल किशोर पंत,सी रविशंकर, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यू कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव जेसी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम मंदिर को लेकर 25 फीसदी बढ़ गई पटाखों की मांग
Next: मानकों के उल्लंघन पर नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.