Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव डॉ. आजाद ने संभाला कार्यभार
  • पौड़ी

एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव डॉ. आजाद ने संभाला कार्यभार

RNS INDIA NEWS 02/02/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड में पूर्णकालिक कुलसचिव पद पर डॉ. हरि मौल आजाद ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर एनआईटी में नवनियुक्त कुलसचिव के स्वागत में मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि डॉ. एचएम आजाद को लगभग 20 वर्षों से ज्यादा का कार्य अनुभव है और वे प्रशासनिक बारीकियों से बखूबी परिचित हैं। प्रो. अवस्थी ने आशा व्यक्त करते हुए डॉ. आजाद के अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण से संस्थान को लाभ मिलेगा और वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में अवश्य सफल होगा। डॉ. आज़ाद वर्तमान में गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनात थे और प्रशासनिक कार्यों में काफी दक्ष माने जाते हैं। इसके पूर्व डॉ आजाद गढ़वाल विश्वविद्यालय में उपकुलसचिव और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के ऋण वसूली शाखा में रजिस्ट्रार के रूप में अपनी प्रशासनिक सेवाएं दे चुके हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय में नियुक्ति से पूर्व डॉ. आजाद भारतीय पशु चिकित्सा अनुसन्धान संस्थान में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा पक्षी अनुसन्धान संस्थान व सोयाबीन अनुसन्धान निदेशालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। डॉ. आजाद ने संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों से पारस्परिक सहयोग और सामूहिक भावना के साथ काम करने की अपील की। संशय की स्थिति होने पर फाइलों में अनावश्यक टिप्पणी लिखने के बजाय पहले परामर्श लेने का सुझाव दिया। इस मौके पर संस्थान के पूर्व प्रभारी कुलसचिव डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी, सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ली व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक, दिये ये निर्देश..
Next: 20 तक जमा होंगे भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के प्रवेश फॉर्म

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.