Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी उत्तराखंड और एनआईटी हमीरपुर के बीच हुआ एमओयू
  • पौड़ी

एनआईटी उत्तराखंड और एनआईटी हमीरपुर के बीच हुआ एमओयू

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)उत्तराखंड और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी और एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने हस्ताक्षर किए हैं। प्रो. अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रुपांतकारी सुधारों जैसे कि शिक्षा को अधिक समग्र, लचीला, बहुविषयक और बहु-संस्थागत बनाने की आवश्यकता है। जिससे कि प्रत्येक छात्र में समाहित अद्वितीय क्षमताओं को बाहर लाया जा सके और एक बार पुनः भारत को ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अपने शैक्षणिक कार्यक्रम में वंचित परिवर्तन करने, छात्रों को बहुआयामी और अंतःविषय शिक्षा प्रदान करने, उनके कौशल और रोजगार योग्यता का विकास करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का क्षमता निर्माण करने के लिए किया गया है। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. सूर्यवंशी ने समझौते पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि एनआईटी उत्तराखंड एक नव स्थापित संस्थान है उसके युवा और प्रतिभावान संकाय सदस्य एनआईटी हमीरपुर के अनुभवी संकाय सदस्यों के साथ मिलकर अनुसन्धान और बौद्धिक सम्पदा संरक्षण के नए मानक स्थापित कर सकते है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों को शिक्षा और अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में करीब लाने और छात्रों को अद्वितीय प्रदर्शन करने के लिए प्रतिस्पर्धी माहौल पैदा करने में सक्षम होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया हल्द्वानी-काठगोदाम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का लोकार्पण
Next: लोहाघाट तहसील दिवस में नहीं पहुंचा एक भी फरियादी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.