Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआईटी के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां बांटीं
  • पौड़ी

एनआईटी के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां बांटीं

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) उत्तराखंड श्रीनगर का द्वितीय दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस मौके पर एनआईटी में संचालित हो रहे एमटेक व बीटेक के प्रत्येक ट्रेड के टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल व डिग्रियां प्रदान की गई। समारोह में सात पीएचडी छात्रों को भी डिग्री अवार्ड की गई।
दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य एवं जवाहर लाल नेहरू विवि नई दिल्ली के कुलाधिपति डा. विजय कुमार सारस्वत ने कहा कि दीक्षांत समारोह में शामिल होकर वह प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें नई ऊचाईयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी छात्रों को देश की प्रगति के लिए काम करने और मातृ संस्था को उन पर गर्व करने का आशीर्वाद भी दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे एनआईटी उत्तराखंड के शासकीय मंडल के अध्यक्ष डा. रविंद्र कुमार त्यागी ने बीटेक व एमटेक के 25 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एनआईटी उत्तराखंड ने एनआईआरएफ रैंकिंग हासिल कर ली है और रेशम फार्म और आईटीआई परिसर में चल रहे विस्तार का कार्य कुछ समय बाद ही पूरा हो जाएगा। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डा. सतीश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी संस्थान के छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट मिला है। उन्होंने कहा कि संस्थान को एनआईआरएफ(नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क2021) में 186वीं रैंक मिली है। कुलसचिव डा.प्रभाकरमणि काला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुछ तो मायने हैं सीएम के यशपाल से बिना बताए मुलाकात के
Next: दूसरे दिन भी जौनसार के पांच मार्गों पर यातायात रहा ठप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.