Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्माण के लिए लिया लोन चुकाए बिना बेचे फ्लैट, खरीदार परेशान
  • देहरादून

निर्माण के लिए लिया लोन चुकाए बिना बेचे फ्लैट, खरीदार परेशान

RNS INDIA NEWS 16/04/2026
rns featured image new

देहरादून। सहस्रधारा रोड, मयूर विहार एन्क्लेव में बिल्डर ने निर्माण के नाम पर बैंक से लोन लिया। उसे चुकाए बिना ही फ्लैट खरीदारों को बेचकर उनकी रजिस्ट्री कर दी। अब बैंक के अधिकारी बकाया वसूली के लिए फ्लैट मालिकों को बिल्डिंग सील करने और उन्हें घर से बेदखल करने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी बिल्डर और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मयूर विहार एन्क्लेव स्थित फ्लैट मालिक हिमांशु ढल और ताजदार ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को तहरीर दी। आरोप है कि उन्होंने बिल्डर वकील अनवर अंसारी को फ्लैट की पूरी कीमत चुका दी थी। बावजूद इसके, बिल्डर ने एचडीएफसी बैंक से लिया गया अपना लोन नहीं चुकाया और जालसाजी करते हुए उन्हें संपत्तियों की रजिस्ट्री कर दी। अब बैंक ने भवन पर जब्ती और सीलिंग का नोटिस चस्पा कर दिया है। बैंक कर्मियों के लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण मध्यमवर्गीय खरीदार और उनके परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां उन पर बैंक की बेदखली की तलवार लटक रही है, वहीं बिल्डर ने भवन में कई बुनियादी काम भी अधूरे छोड़ दिए थे। पीड़ितों के मुताबिक लिफ्ट लगाना, फाउंडेशन, गेट, पेंटिंग और पार्किंग में टाइल्स का काम अधूरा था। यहां तक कि पानी का लगभग दो लाख रुपये का बिल भी बकाया छोड़ दिया गया। इन सभी अधूरे कामों को पूरा करने के लिए फ्लैट मालिकों को अपनी गाढ़ी कमाई से करीब 16 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े हैं। एसएसपी के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्डर वकील अनवर अंसारी निवासी अमन विहार और उसके सहयोगी शान खान के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई-मोबाइल वैन के जरिए गांव-कस्बों तक पहुंची पुलिस, नए कानूनों की दी जानकारी
Next: निजी स्कूलों की मनमानी व फीस वृद्धि पर अभिभावकों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.