Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निजी स्कूलों की मनमानी व फीस वृद्धि पर अभिभावकों में आक्रोश
  • देहरादून

निजी स्कूलों की मनमानी व फीस वृद्धि पर अभिभावकों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 16/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में निजी स्कूलों की ओर से लगातार की जा रही फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने आक्रोश जताया। अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रोष प्रदर्शन किया। गुरुवार को अभिभावक काफी संख्या में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के आवास पहुंचे और मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने कहा कि फीस वृद्धि होने से लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि शहर के कई नामी प्राइवेट स्कूल नियमों को दरकिनार कर 20 से 25 प्रतिशत तक फीस बढ़ा रहे हैं। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।अभिभावक राजीव प्रजापति, तनुज शर्मा, निशांत शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहा है। साथ ही किताबों और अन्य शुल्कों में भी भारी बढ़ोतरी की जा रही है। प्रीतम सिंह ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर डीएम सविन बंसल से फोन पर संपर्क किया और उसी समय मुलाकात की। प्रीतम सिंह और अभिभावकों ने डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी बंसल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विधायक प्रीतम सिंह ने डीएम को याद दिलाया कि 1 और 2 अप्रैल 2025 को प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी स्कूल तीन वर्षों के भीतर 10% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकता। इसके बावजूद कई स्कूल इन नियमों का उल्लंघन कर 20-25% तक फीस बढ़ा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत और नियमों के खिलाफ है।डीएम सविन बंसल ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी स्कूल दोषी पाए जाएंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।—अभिभावकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे:प्रीतम सिंहकांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे और प्रशासन के माध्यम से जल्द ही राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर हो रही इस मनमानी को रोका जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माण के लिए लिया लोन चुकाए बिना बेचे फ्लैट, खरीदार परेशान
Next: राशिफल 17 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.