Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निर्मल अखाड़े पर कब्जे के प्रयास को पुलिस ने किया विफल
  • हरिद्वार

निर्मल अखाड़े पर कब्जे के प्रयास को पुलिस ने किया विफल

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
10 (22)

अखाड़े की संपत्ति खुर्दबुर्द करने के प्रयासों में लगे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए-कोठारी महंत जसविन्दर सिंह

हरिद्वार। कनखल चौक बाजार स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल पर कब्जा करने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। पंजाब से एक संत की अस्थियां प्रवाह करने हरिद्वार आए कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के संत पूजा पाठ के बहाने अखाड़े में घुस आए। अखाड़े के श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज एवं कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने इसकी सूचना पुुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी मनोज ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। विवाद को देखते हुए अधिकारियों ने नगर कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह भी अखाड़े पहुंच गए और अखाड़े में घुस आए संतों को समझाने का प्रयास किया। जब संत अखाड़े से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संतों को बाहर निकाला।
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल को लेकर अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह व कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहष्पतिवार को कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट के रेशम सिंह भूरी वाले, बाबा प्रेमसिंह, जगतार सिंह, कमलजीत सिंह, महंत गोपाल सिंह, संत भूपेंद्र सिंह, चमकोर सिंह, सतनाम सिंह, बहार सिंह आदि संत पंजाब से एक दिवंगत संत की अस्थियां प्रवाह करने के लिए हरिद्वार आए थे। अस्थि प्रवाह के लिए सती घाट जाते समय सभी अखाड़े में घुस गए। महंत मोहन सिंह, महंत जगजीत सिंह भी पंजाब से आए संतों के साथ थे। सैकड़ों लोगों के साथ विरोधी गुट के संतों को अखाड़े में घुसा देख अखाड़े के संतों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बलपूर्वक सभी को अखाड़े से बाहर निकाला।
कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कश्मीर सिंह भूरी वाले गुट द्वारा लंबे समय से अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने की नीयत से जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहष्पतिवार की सवेरे अस्थि विसर्जन के बहाने सौ से भी अधिक लोगों को लेकर कुछ संत जबरन अखाड़े में घुस आए। जिससे अखाड़े में भय फैल गया। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि अखाडे का अपना बॉयलॉज है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज अखाड़े के अध्यक्ष हैं। जो संत अखाड़े पर कब्जा करना चाहते हैं। उनका अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के लिए बिना वजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विरोधी गुट के बाबा प्रेमसिंह ने अखाड़े की एक्कड कलां शाखा पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिसे तत्कालीन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत नरेंद्र गिरी महाराज, संत समाज व पुलिस प्रशासन के सहयोग से नाकाम कर दिया गया था। अब फिर से नए सिरे से विवाद खड़ा किया जा रहा है। अखाड़े पर जबरन कब्जे व अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने को लेकर बाबा प्रेमसिंह सहित कई संतों पर मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन से अखाड़े की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे का प्रयास करने वाले सभी संतों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि इस पूरे मामले को अखाड़ा परिषद के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही अखाड़ा परिषद के संतों के साथ मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से मिलकर अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के प्रयासों में लगे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस दौरान अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, महामंडलेश्वर महंत रूपेंद्र प्रकाश, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज, महंत अमनदीप सिंह, महंत अरूण दास, संत हरदेव सिंह, संत बलवीर सिंह, महंत खेम सिंह, संत निर्मल सिंह शास्त्री, संत हरदेव सिंह, महंत गुरप्रीत सिंह, संत निक्कुदास उदासीन, महंत मोहनदेव सिंह, संत गोपाल हरि, संत हरि सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों को पीएमएफएस खाता संचालन की दी जानकारी
Next: भाजपा के ताबूत में अंतिम कील होगी हिमाचल चुनाव : प्रीतम सिंह

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.