Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निर्मल अखाड़े के संतों ने मुख्यमंत्री से की संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग
  • हरिद्वार

निर्मल अखाड़े के संतों ने मुख्यमंत्री से की संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने कोठारी महंत जसविंदर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। इस दौरान संतों ने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा को द्वितीय राज भाषा का दर्जा दिया है। संस्कृत के प्रति छात्रों का रूझान बढ़ाने के लिए व्यवस्थाओं का दुरूस्त किया जाना जरूरी है। संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। शिक्षकों की कमी के चलते संस्कृत अध्ययन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार के स्तर से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी तो इससे संस्कृत भाषा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों में भी संस्कृत भाषा के प्रति रूझान बढ़ेगा। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए शासन प्रशासन और धार्मिक संस्थाओं को गंभीर होने की जरूरत है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महंत अमनदीप सिंह, संत जरनैल सिंह, महंत संतोष मुनि, डा.स्वामी केशवानन्द आदि संत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाकूबाजी में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
Next: पंजाब नेशनल बैंक एंप्लॉयज यूनियन एक फरवरी को देगी धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.