Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्जला एकादशी पर लगाई मीठे पानी की छबील
  • देहरादून

निर्जला एकादशी पर लगाई मीठे पानी की छबील

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शहर में अनेक जगह मीठे पानी की छबील लगाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से राहगीरों को प्रेमपूर्वक सेवा भाव से पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। छबील का आयोजन पूरा दिन जारी रहा। नेशविला रोड व्यापार मंडल की ओर से मोहन मंदिर में राहगीरों को मीठे पानी की छबील बांटी गई। शरबत वितरण के लिए अनेकों लोग सेवा भाव से अपना योगदान देने के लिए जुटे रहे। इस अवसर पर समाजसेवी लालचंद शर्मा ने कहा कि ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सभी एकादशियों में सर्वश्रेष्ठ है। इस एकादशी को निर्जला और भीमसेनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। एकादशी पर पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु का नाम और उनके मंत्रों का जाप करने का विशेष महत्व है। इस अवसर पर पंडित दीपक प्रसाद, सुनील आहूजा, अनूप खरबंदा, निशांत, संतराम मोरिया, दौलत रावत आदि मौजूद रहे। निर्जला एकादशी पर सुभाषनगर स्थित श्री शक्तिश्वर पंचायती मंदिर समिति की ओर से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां से गुजरने वाले सभी राहगीरों को शरबत, पीने का पानी दिया जा रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अण्डोली के ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात की उठाई मांग
Next: घनघोर जंगल में फंसे परिवार के लिए संकटमोचक बनी डायल 112 टीम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.