Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान और दान कर पुण्य कमाया
  • देहरादून

निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान और दान कर पुण्य कमाया

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। निर्जला एकादशी पर तीर्थनगरी तथा आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या श्रद्धालु स्नान करने को पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में पितरों के नाम डुबकी लगाकर तर्पण किया तथा उनकी मोक्ष की कामना की। पूजा और हवन के बाद निर्धन ब्राह्मणों तथा भिक्षुकों को दान कर पुण्य कमाया। मंगलवार को निर्जला एकादशी व्रत के दिन सुबह से ही तीर्थनगरी के गंगा घाटों त्रिवेणी घाट, 72 सीढ़ी, साईं घाट, चंद्रेश्वर घाट, शीशमझाड़ी, पूर्णानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, रामझूला, लक्ष्मणझूला, तपोवन, रामझूला घाट, सीता घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान करने पहुंची। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर निर्जला एकादशी व्रत कथा का भी श्रवण किया। इसके बाद पितरों को तर्पण दिया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को भोज कराकर दान दिया और पुण्य अर्जित किया। काले हनुमान मंदिर मायाकुंड की महंत माता जनक किशोरी दासी ने बताया कि निर्जला एकादशी के दिन गंगा स्नान, भगवान का पूजन, गौदान, ब्राह्मणों को भोज और दक्षिणा देनी चाहिए। जल से भरे कलश का दान भी अवश्य करना चाहिए। जो मनुष्य भक्तिपूर्वक निर्जला एकादशी व्रत कथा को पढ़ते या सुनते हैं उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होती है। कहा कि महाभारत में भीम ने साहस के साथ निर्जला एकादशी का व्रत किया था, लेकिन इस कठिन व्रत के कारण सुबह होने तक भीम बेहोश हो गए थे। तब गंगाजल, तुलसी चरणामृत, प्रसाद देकर अन्य पांडव उन्हें होश में लाए। भीम ने द्वादशी को स्नान आदि कर भगवान केशव की पूजा कर व्रत संपन्न किया था। इसी कारण इसे भीमसेन एकादशी भी कहा जाता है। निर्जल रह कर ब्राह्मण को शुद्ध पानी से भरा घड़ा दान करना चाहिए।

जगह-जगह पिलाया मीठा शरबत
निर्जला एकादशी व्रत के अवसर पर तीर्थनगरी के स्नानीय लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह मीठे शरबत की व्यवस्था की। त्रिवेणी घाट रोड, हरिद्वार रोड, रेलवे रोड आदि मुख्य मार्गों पर स्थानीय लोगों ने गंगा में स्नान के लिए जा रहे लोगों को मीठा शरबत पिलाकर पुण्य कमाया। त्रिवेणी घाट पर भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश की अध्यक्ष माधवी गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं जरूरतमंद लोगों और यात्रियों को शरबत पिलाया गया। मौके पर सीमा रानी, महिला मोर्चा महामंत्री गुड्डी कलुरा, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, रीता गुप्ता, रुचि जैन, राजेश्वरी लखवार, शशि मिश्रा, अशर्फी राणावत, सुलोचना थपलियाल, हिमानी कौशिक आदि उपस्थित रहे। उधर, देवभूमि भारत चैरिटेबल ट्रस्ट ने त्रिवेणी घाट मार्ग पर दूध का शरबत वितरित किया। मौके पर सुनील शर्मा, नंदकिशोर, विनीत, अनिल बंसल, राजेंद्र पाल, आनंद, अखिलेश, विनीत गुप्ता आदि आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, रातभर चला हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.