Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट एवं टीम कंप्यूटर्स द्वारा गुरुकुल एकेडमी गरुड़ाबांज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना और डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के ट्रेनर विवेक सुयाल ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्व और आवश्यकताओं पर विस्तृत जानकारी दी। विवेक सुयाल ने बताया कि श्री श्री रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम ट्रस्ट एवं टीम कंप्यूटर्स के ट्रेनर विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, और अन्य साइबर खतरों से बचाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। गुरुकुल एकेडमी के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को भी साइबर सुरक्षा के महत्व और आवश्यकताओं से परिचित कराया। गुरुकुल एकेडमी के समस्त शिक्षण स्टाफ और विद्यार्थियों ने इस पहल के प्रति अपना आभार प्रकट किया और इसे एक सफल और प्रभावी कार्यक्रम बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगर लापरवाही हुई है तो’.. नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, एनटीए और केंद्र से मांगा जवाब
Next: निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान और दान कर पुण्य कमाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.