Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, रातभर चला हंगामा
  • हरिद्वार

कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, रातभर चला हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग से सटी सर्विस लेन में गंगाजल लेकर वेस्ट यूपी के पुरामहादेव मंदिर जा रहे कांवड़ियों पर कनखल पुलिस के लाठीचार्ज करने पर रातभर जमकर हंगामा हुआ। रातभर हाईवे पर डटे रहे कांवड़ियों कनखल पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। कांवड़ियों के हाईवे पर डटे रहने से हरिद्वार पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह की अगुवाई में देर रात तक चले मान मनौव्वल के बाद कनखल पुलिस के खेद प्रकट करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में कांवड़ियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर फिर से गंगा जल भरा और वापस रवाना हुए। स्थानीय पुलिस जिले की सीमा तक कांवड़ियों के साथ मुस्तैद रही। घटना सोमवार देर रात की है। वेस्ट यूपी के बागपत जिले से कांवड़ियों का जत्था यहां गंगाजल लेने पहुंचा था। जत्था गंगा जल लेकर सोमवार देर शाम हरकी पैड़ी से रवाना हुआ। जैसे ही कांवड़ियों की ट्रेक्टर ट्रॉली कनखल क्षेत्र में सर्विस लेन पर पहुंची तो कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम लगाने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों को जल्दी से निकलने की बात कही। इस बात को लेकर कांवड़ियों ने विरोध कर दिया। आरोप है कि कनखल पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। एक कांवड़िये को चोटें लगने से गुस्साएं कांवड़ियों ने प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिस ने उनकी ट्रेक्टर ट्रॉली कब्जे में ले ली। कांवड़ियों ने मौके पर मौजूद निरीक्षक भावना कैंथोला को खरी-खरी सुनाई और फिर जाम लगाकर हाईवे पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय हिंदूवादी नेता भी एकत्र होने लगे। कांवड़ियों के हाईवे जाम करने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसपी सिटी एसके सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर भी कांवड़िये टस से मस नहीं हुए। वह उन पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। रातभर हंगामा चलता रहा। अलसुबह एसपी सिटी कांवड़ियों को समझाने में कायमाब रहे। उसके बाद कांवड़ियों का उपचार कराया गया, जिसके बाद कांवड़िये सशर्त हरकी पैड़ी पर फिर से गंगा जल लेने के लिए पहुंचे। पुलिस अभिरक्षा के बीच उन्होंने गंगा जल अपने-अपने कलश में भरा, उसके बाद वे वापसी के लिए रवाना हुए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को समझा-बुझाकर रवाना कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान और दान कर पुण्य कमाया
Next: पेयजल समस्या के समाधान को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.