Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
  • देहरादून

निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महासचिव व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में कैड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले और पिछले एक महीने में भाजपा में शामिल होने वाले वह राज्य के तीसरे विधायक हैं। उनकी पत्नी ओखला कांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को संवैधानिक पद पर रहते हुए देश सेवा के दो दशक पूर्ण किये और इस दौरान संगठन को समाज से जोड़कर भारत के नवनिर्माण में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी से प्रेरित होकर कैड़ा भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं उनका भाजपा परिवार में अभिनंदन करती हूं। संगठन की राह पर चलकर वह उत्तराखंड को सशक्त और स्वाभिमानी बनाने में योगदान देंगे, यह कामना करती हूं।’’

बलूनी ने कहा कि पिछले एक माह में लगातार भाजपा में शमिल होने का कार्यक्रम चल रहा है और कैड़ा तीसरे विधायक हैं जिन्होंने इस दौरान भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में ‘‘प्रचंड लहर’’ चल रही है।
भाजपा का सदस्य बनने के बाद कैड़ा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अंतर-आत्मा की आवाज से जनता के लिए काम करती है। वह देश, समाज और जनता के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में वह मजबूती से काम करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में हुआ 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ
Next: उत्तराखंड के हर जिले में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा: डॉ० धन सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.