Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निराश्रित गौवंशों को कांजी हाउस में रखने की मांग
  • पौड़ी

निराश्रित गौवंशों को कांजी हाउस में रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा प्रमुख ने शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंश को नगरपालिका द्वारा बनाए गए कांजी हाउस में रखने की मांग उठाई है। गौ सेवा प्रमुख ने कहा कि अगर नगरपालिका निराश्रित गौवंशों की उचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है तो उनकी संस्था को अधिक से अधिक चारागाह की भूमि की व्यवस्था की जाए। जिससे वह निराश्रित गौवंश की सेवा कर सके। शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा प्रमुख उत्तम सिंह नेगी ने डीएम पौड़ी से मुलाकात की। इस दौरान गौ सेवा प्रमुख ने डीएम को बताया कि पौड़ी नगरपालिका द्वारा शहर में कांजी हाउस का निर्माण करवाया गया है लेकिन अभी तक नगरपालिका द्वारा शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंशों को कांजी हाउस में नहीं रखा गया है। जिससे बाजारों में घूम रहे निराश्रित गौवंशो के चलते यातायात बाधित होने से अव्यवस्था फैली रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था श्रीराधाकृष्ण बद्री गौ संवर्धन एवं ग्राम्य विकास संस्थान पिछले 13 सालों से निस्वार्थ भाव से निराश्रित गौवंशो की सेवा कर रहा है लेकिन संस्था के पास उचित भूमि व चारागाह नहीं होने के चलते अधिक गौवंशो का पालन नहीं कर पा रहे है। उन्होंने डीएम से पौड़ी शहर में घूम रहे निराश्रित गौ वंश को तत्काल नगरपालिका द्वारा निर्मित कांजी हाउस में रखने या निराश्रित गौवंशो की सेवा करने के लिए उनकी संस्था को चारे व अधिक से अधिक चारागाह वाली भूमि की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा महिलाओं को किया सकुशल बरामद
Next: कोहरे के चलते हवाई सेवाओं की समय सारिणी लड़खड़ाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.