Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निकाह से मना करने पर की थी युवती की हत्या, सूटकेस में मिला था युवती का शव
  • हरिद्वार

निकाह से मना करने पर की थी युवती की हत्या, सूटकेस में मिला था युवती का शव

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

रुड़की।  रुड़की में अपने कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे कलियर के दून साबरी होटल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां नीले रंग के सूटकेस में एक युवती का शव रखा हुआ था और उसके पास ही एक युवक बैठा था। होटल मालिक ने बताया कि युवक ने गुरुवार को कमरा नंबर 301 बुक कराया था। युवती की शिनाख्त रमसा निवासी मोहल्ला लालबाड़ा मंगलौर के रूप में हुई। मृतका के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी गुलजेब पुत्र सन्नवर निवासी मोहल्ला मैदानियान, ज्वालापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि रमसा उसकी प्रेमिका थी। वह उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन युवती के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। रमसा घरवालों की मर्जी से ही निकाह करना चाहती थी। युवती के इनकार के बाद गुस्से में उसने तकिये से उसका मुंह दबा दिया और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में बंद कर ले जाने लगा। सूटकेस पर होटल कर्मियों की नजर पड़ी और आरोपी पकड़ा गया। हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी गुलजेब को गिरफ्तार कर लिया है।

 

छात्रा की हत्या से सब हैरान

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्व टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने मामले की जांच शुरू
Next: युवक से फोन छीना, तमंचा दिखाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.