Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निकाह का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
  • देहरादून

निकाह का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में निकाह का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने जब आरोपित से निकाह करने को कहा वह मुकर गया। इस पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध मेें पटेलनगर क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपित शाहदाब निवासी शेरकोट बिजनौर (उत्‍तर प्रदेश) से हुई थी। आरोपित ने युवती का कहीं से मोबाइल नंबर लेकर उससे बातें करने लगा। आरोपित ने कई समय देहरादून आया और युवती को निकाह करने का झांसा दिया। 27 मार्च 2017 को आरोपित युवती के घर आया और युवती की मां की अनुपस्थिति में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित समय-समय पर देहरादून आने लगा और निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आरोपित ने उसे फोन पर अश्लील संदेश व कुछ फोटो भी भेजे। जब युवती ने आरोपित से निकाह की बात की तो वह टालता रहा। ऐसे में युवती ने उसके साथ बात करनी बंद कर दी। नौ फरवरी 2021 को शाहदाब दोबारा देहरादून आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसे धमकी दी कि वह न तो उसके साथ निकाह करेगा और ना ही उसका निकाह कहीं होने देगा। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपित शाहदाब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 फरवरी
Next: अशासकीय महाविद्यालयों का वेतन न दिए जाने का आरोप झूठा: डॉ. रौतेला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 19.12.25_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.