Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एनएच-74 की सर्विस लेन में वाहन पार्क करने पर होगी कानूनी कार्यवाही
  • ऊधम सिंह नगर

एनएच-74 की सर्विस लेन में वाहन पार्क करने पर होगी कानूनी कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एनएच- 74 पर लगतार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि एनएच की सर्विस लेन में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनएच- 74 पर स्थित दरऊ चौक नगर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। पिछले दिनों दरऊ चौक से लेकर पुलभट्टा तक सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। स्थानीय लोग प्रशासन से दुर्घटना रोकने के लिए कदम उठाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते प्रशासन ने दरऊ चौक का कट बंद कर दिया था, लेकिन एनएच की सर्विस रोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को हाईवे पर चलना पड़ता था। जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। मंगलवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की मध्यस्थता में गल्फार कंपनी के अधिकारी और पुलभट्टा पुलिस के बीच वार्ता की गई। गल्फार के प्रोजेक्ट हेड आलोक चौधरी ने कहा कि सर्विस लेन स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए है। सिरौली से शहर की ओर आने वाले वाहनों को सर्विस लेन में ट्रकों की अवैध पार्किंग के कारण हाईवे पर जाना पड़ता है। इसके कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। एसडीएम ने कहा कि सर्विस लेन में खड़े होने वाले वाहनों के साथ ही पार्किंग कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने एक अधिकारी के वेतन आहरण पर लगाई रोक
Next: कैंची धाम के जाम और क्वारब डेंजर जोन से जनता परेशान: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भोज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.