Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
  • पिथौरागढ़

नेता प्रतिपक्ष राहुल पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। यूथ कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेता देश में नेता विपक्ष की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं और आए दिन अपने बयानों से जहर उगल रहे हैं। नगर के सिल्थाम तिराहे में युकां राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने पुतला जलाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेताओं और शिवसेना विधायक की ओर से नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। एक मंत्री होकर इस तरह की बयानबाजी अशोभनीय है। कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने टिप्पणी कीं, मगर सत्तारूढ़ पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर संबंधित मंत्री को तत्काल पद से नहीं हटाया गया तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, प्रदेश सचिव आनंद धामी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कार्तिक खर्कवाल, शिवम पंत, प्रदीप महर, अक्षय कुंवर, करन लाबट, त्रिभुवन चुफाल, धीरज बेरी, संजय कुमार, जावेद खान, लक्ष्मण प्रसाद, देवेंद्र कन्याल, नब्बु भंडारी, अजय वल्दिया, महेंद्र कुमार आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावितों को रेडक्रॉस ने उपलब्ध कराई राहत सामग्री
Next: सीएम धामी की पर्यटन प्रदेश की मुहिम लाई रंग, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.