Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नेपाली फार्म तिराहे पर पार्क के विरोध में उतरे लोग
  • देहरादून

नेपाली फार्म तिराहे पर पार्क के विरोध में उतरे लोग

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। नेपाली फार्म तिराहे पर 135 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क को लेकर कांग्रेस और मूल निवास भू-कानून समिति ने कड़ा विरोध किया है। इसके विरोध में रविवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यहां पार्क बनाने के नाम पर धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यहां पार्क की बजाए शौचालय और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। पार्क के विरोध में सड़क पर उतरकर कांग्रेस और मूल निवास भू कानून समिति ने संयुक्त रूप से नेपाली फार्म में धरना-प्रदर्शन किया। समिति के संस्थापक मोहित डिमरी ने कहा कि जहां एक ओर ऋषिकेश के लोग जाम की समस्या से परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर नेपाली फार्म तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिये फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर बसों का इंतज़ार करते हैं। यहां पर न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी का इंतजाम है। एक अदद शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार को ये सब नहीं दिख रहा है। सिर्फ जनता के पैसों को बर्बाद किया जा रहा है। इसलिए इस जगह पर लाखों रुपये के खर्च से पार्क का निर्माण करना चाहती है। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मूलभूत ज़रूरतों को दरकिनार कर इस तरह के कार्य करवाए जा रहे हैं। इस कार्य का हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इन पैसों से जनहित के कार्य किये जाएं। प्रदेश संयोजक लुसुन टोडरिया और पूर्व सैनिक शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि इस तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में लोग रुकते हैं और जिसमें महिलाओं की संख्या भी काफी होती है, लेकिन यहां शौचालय और अन्य व्यवस्थाएं नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती है। शिक्षाविद संजय सिल्सवाल और हिमांशु रावत ने पार्क की बजाए शौचालय बनाने की मांग की। मौके पर कुसुम जोशी, रमेश रांगड़, बॉबी रांगड़, गौतम राणा, रोहित नेगी, महेश चौहान, निर्मल रांगढ, विजयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार बावर में बिस्सू पर्व का जश्न, पंचायती आंगनों में किया नृत्य
Next: राशिफल 14 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.