Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन को नहीं मिला बहुमत
  • अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन को नहीं मिला बहुमत

RNS INDIA NEWS 07/12/2022
rns featured image new

काठमांडू। नेपाल में हुए आम चुनावों में सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस गठबंधन बहुमत हासिल करने में विफल रहा। चुनाव आयोग द्वारा बीती रात आम चुनाव के नतीजे घोषित किये गये। घोषित परिणामों में नेपाली कांग्रेस 89 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, इसके बाद नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) 78 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष है।
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) सत्तारूढ़ भागीदार के रूप में 32 सीटों के साथ तीसरे स्थान रही है। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड सोशलिस्ट) 10 सीटों पर जीत मिली है, जबकि सत्तारूढ़ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल हुए तथा 20 नवंबर को आम चुनाव में चार सत्तारूढ़ दलों के साथ चुनावी गठबंधन बनाने वाले राष्ट्रीय जनमोर्चा को प्रतिनिधि सभा और सात प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव में एक सीट पर जीत मिली है। सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 275 सीटों में से 136 सीटें हासिल हुई हैं जोकि सरकार बनाने के लिए बहुमत से दो सीटें कम हैं।
नेपाल ने मिश्रित चुनावी प्रणाली है। इसमें निचले सदन और प्रांतीय विधानसभाओं के 60 प्रतिशत प्रतिनिधि फास्ट-पास्ट-द-पोस्ट मतदान प्रणाली के जरिए चुने जाते हैं, जबकि शेष 40 प्रतिशत आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से भरे जाते हैं। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम शर्मा पौडेल ने मीडिया को बताया, हमने वोटों की गिनती और सीट आवंटन का काम पूरा कर लिया है। हम आनुपातिक प्रतिनिधित्व के तहत अपने सांसदों के नाम के लिए बुधवार को पार्टियों को पत्र लिखेंगे। इस बार 12 दलों ने निचले सदन में अपनी जगह बनाई है। नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 20 सीटें जीतकर चौथी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बकरियां चराने जंगल गए युवक की चट्टान से गिरकर मौत
Next: दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर दून में झूमे आप कार्यकर्ता

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.