Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नीट परीक्षा में धांधली के आरोप, एनएसयूआई ने फूंका एनटीए का पुतला
  • बागेश्वर

नीट परीक्षा में धांधली के आरोप, एनएसयूआई ने फूंका एनटीए का पुतला

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एनटीए का पुतला दहन किया। सरकार पर शिक्षा का बाजारीकरण करने तथा घोटालेबाज एजेंसी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया के नेतृत्व में छात्र शनिवार को एसबीआई तिराहे एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नीट की परीक्षा के पैटर्न के अनुसार 719 या 718 नंबर आना संभव ही नहीं है। एक ही परीक्षा सेंटर से पांच से अधिक छात्रों का टॉप रैंक स्टूडेंट्स में होना सवाल खड़े करता है। घोटाले की इस खबर को जानबूझकर छिपाने के लिए परिणाम को जल्दबाजी में चुनावी रिजल्ट के टाइम जारी किया गया तांकि यह मुद्दा गायब हो जाए। वक्ताओं ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, नेट, क्लट को प्राइवेट घोटालेबाज संस्था एनटीए को मोदी सरकार ने सौंपकर यह बता दिया है कि वे शिक्षा के निजीकरण में विश्वास रखते हैं। जब-जब शिक्षा पूंजीपतियों के हाथ में सौंपी जाएगी गरीबों के साथ अन्याय होगा। नीट परीक्षा के आयोजन के साथ ही पेपर लीक के आरोप लग गए थे। सोशल मीडिया पर पेपर था। पुलिस ने कई राज्यों में लोगों को गिरफ्तार किया। पर फिर भी कोई एक्शन नहीं हुआ। आज छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। 600 नंबर लाकर भी असमंजस में है कि उसे सीट मिलेगी या नहीं। उन्होंने एनटीए के इस नीट घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। मांग करने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रेम दानू, हरीश नेगी, राहुल बाराकोटी, बसंत गोस्वामी, पंकज पपोला, मनीष, गौरव व संस्कार भारती आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग
Next: बाजपुर में हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.