Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट : जिन लड़कियों के उतरवाए गए थे इनरवियर, एनटीए ने दी दोबारा परीक्षा देने की इजाजत
  • राष्ट्रीय

नीट : जिन लड़कियों के उतरवाए गए थे इनरवियर, एनटीए ने दी दोबारा परीक्षा देने की इजाजत

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। नीट यूजी एग्जाम के दौरान हुई चेकिंग के समय कुछ लड़कियों के इनरवियर चेक करने का मामला सामने आया था। इसके बाद देशभर में बवाल मच गया था। वहीं अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा है कि वह इन स्टूडेंट्स के लिए नीट एग्जाम का आयोजन फिर से करेगा। इन लड़कियों का कहना था कि मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देने से पहले कथित तौर पर तलाशी के दौरान इन्हें इनरवियर उतारने के लिए कहा गया था। एनटीए ने कहा है कि इन लड़कियों को 4 सितंबर को एक बार फिर से एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा। इस बारे में कंफर्म करने के लिए एक ईमेल भी भेजा गया है।

दरअसल, केरल के कोल्लम जिले में नीट एग्जाम के दौरान चेकिंग के समय लड़कियों के इनरवियर उतारने का मामला सामने आते ही देशभर में इस पर काफी विवाद छिड़ गया था। जुलाई में एक व्यक्ति ने कोट्टारकरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उसकी बेटी सहित नीट की महिला उम्मीदवारों को चथमंगलम में एग्जाम सेंटर में एंट्री करने से पहले अपनी ब्रा उतारने के लिए कहा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्राओं को एग्जाम सेंटर में घुसने से पहले इनरवियर उतारने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि उनके ब्रा के मेटल हुक सुरक्षा के लिए चिंता की वजह बन रहे थे।
इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और यही वजह रही कि राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, एनटीए ने आरोपों की जांच करने और चार हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देने के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन में रूस की सांस्कृतिक बर्बरता की निंदा की
Next: भ्रष्ट इंजीनियर के घर से मिला नोटों का अंबार, पैसों का ‘पहाड़’ देखकर अधिकारी भी हैरान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.