Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भ्रष्ट इंजीनियर के घर से मिला नोटों का अंबार, पैसों का ‘पहाड़’ देखकर अधिकारी भी हैरान
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

भ्रष्ट इंजीनियर के घर से मिला नोटों का अंबार, पैसों का ‘पहाड़’ देखकर अधिकारी भी हैरान

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार में विजिलेंस ने ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर की गई है। बताया जा रहा है कि जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है। इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी। किशनगंज से करीब 5 करोड़ कैश और ज्वैलरी बरामद हुई है। वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है।
भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ निगरानी टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर एकबार तो निगरानी टीम के अधिकारी भी चौंक गए। बरामद की गई राशि करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं। इंजीनियर के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट : जिन लड़कियों के उतरवाए गए थे इनरवियर, एनटीए ने दी दोबारा परीक्षा देने की इजाजत
Next: बीएसएफ ने घुसपैठ को नाकाम किया, पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.