Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनडीपीएस मामले के आरोपी को 14 साल की सजा
  • देहरादून

एनडीपीएस मामले के आरोपी को 14 साल की सजा

RNS INDIA NEWS 14/12/2021
rns featured image new

देहरादून। नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े एक युवक को न्यायालय ने 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष एनडीपीएस जज बृजेंद्र सिंह की कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को कुछ माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा 18 सितंबर 2012 को कैंट थाने में दर्ज किया गया था। तत्कालीलन चौकी प्रेमनगर के दरोगा यादवेंद्र सिंह बाजवा मोहनपुर पॉवर हाउस के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को रोका। उससे पूछताछ की गई तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया। इस पर उसकी तलाशी ली गई। उसके बैग में कुछ इंजेक्शन रखे हुए थे। जानकारी करने पर पता चला कि उसके पास जो इंजेक्शन हैं वह सब प्रतिबंधित हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक गोस्वामी निवासी जनरल विंग प्रेमनगर बताया। उसके पास कुल 935 इंजेक्शन थे। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोजन की ओर से कुल छह गवाह प्रस्तुत किए गए। इन गवाहों और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने उसे 14 साल की कैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
Next: पीएनबी के चीफ मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.