
पौड़ी(आरएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 अप्रैल को जिले के श्रीनगर में होने वाली सीडीएस, एनडीए, एनए की प्रथम चरण की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि श्रीनगर के 4 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि निर्धारित समया पर परीक्षा पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए। एडीएम ने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, निकाय के अफसरों को सफाई व्यवस्था, जबकि परीक्षा केन्द्र संचालकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक सेवा आयोग के सहायक कंट्रोलर पृथ्वी सिंह ने बताया गया कि रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 844 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 513 एनडीए व 331 सीडीएस के परीक्षार्थी है। एनडीए की परीक्षा राजकीय पॉलीटैक्निक श्रीनगर व राजकीय बालिक इंटर कालेज श्रीनगर में जबकि सीडीएस की परीक्षा एचएनबी के बिरला कैम्पस श्रीनगर व राजकीय इंटर कालेज डाक बंगला श्रीनगर में होगी। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श सिंह, सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद पौड़ी हेमंत कुमार आदि शामिल थे।

