Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी ने स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण की बैठक ली
  • चमोली

जिलाधिकारी ने स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण की बैठक ली

RNS INDIA NEWS 12/04/2025
rns featured image new

  – जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली(आरएनएस)। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) की बैठक लेते हुए सारा के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्राधिकरण के तहत प्रस्तावित कार्यों तेजी से करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को ग्रीष्मकाल में होने वाली पानी की कमी को देखते हुए योजना बनाकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बदरीनाथ यात्रा मार्ग सहित अन्य स्थानों पर वनाग्नि की रोकथाम के लिए वाटर कंजर्वेशन टैंक निर्माण को भूमि चयनित करने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पूर्व में प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर भी शीघ्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रीष्मकाल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समय से उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में उपचार के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सारा के तहत प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि प्रस्तावों के अनुरूप योजनाओं के निर्माण के लिये धन आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सारा के कार्यों को समन्वय के साथ शीघ्र करने की बात कही। उन्होंने जल संस्थान और पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के भी आदेश दिए।
इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता व सारा को नोडल अधिकारी अरविंद नेगी, एसीएमओ डा. एमएस खाती सहित रेखीय विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनडीए और सीडीएस की परीक्षा 13 को, तैयारियां पूरी
Next: गुलदार ने चार बकरियों को बनाया निवाला

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.