Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनसीसी वो नर्सरी है, जहां भविष्य के वीर सैनिक होते हैं तैयार : धामी
  • देहरादून

एनसीसी वो नर्सरी है, जहां भविष्य के वीर सैनिक होते हैं तैयार : धामी

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

 देहरादून। राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि एनसीसी से जुड़ना गौरवशाली है। उन्होंने कहा जब भी इस तरह के कार्यक्रम में जाता हूं,बचपन याद आता है।बाल्यावस्था में एनसीसी का हिस्सा रहा हूं। पूर्व सैनिक का बेटा हूं तो बचपन सैनिकों के बीच बीता है।एनसीसी का गौरवशाली इतिहास रहा है। जब भी और जहां जरूरत पडी एनसीसी कैडेट में अपना योगदान दिया है।आपदा राहत एवं बचाव कार्य से लेकर जन जागरण का काम उन्होंने कहा।
एनसीसी वो नर्सरी है जहां भविष्य के वीर सैनिक तैयार होते हैं।एनसीसी अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रही है।इसके विकास और विस्तार के लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी। अपर महानिदेशक मेजर जनरल पीएस दहिया ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में देशसेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा है। यहां सेना सिर्फ रोजगार का जरिया नहीं बल्कि एक परम्परा भी है।तभी शिक्षण संस्थानों में एनसीसी की खासी मांग है। वर्तमान में 13 जिलों में 550 से आधिक शिक्षण संस्थान में लगभग 40 हजार एनसीसी कैडेट हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में एनसीसी के विस्तार के लिए उत्तराखंड को चार हजार रिक्तियां (चमोली, उत्तरकाशी, हल्द्वानी व पिथौरागढ़) को अतिरिक्त आवंटित की गयी हैं। इसके अलावा उत्तराखंड को शूटिंग अभ्यास के लिए प्रशिक्षण सिमुलेटर भी मिले हैं। सीएम ने एनसीसी के कैडेट्स को सम्मानित भी किया। इस दौरान ब्रिगेडियर एसएस डडवाल, ब्रिगेडियर रवीन्द्र गुरुंग, ब्रिगेडियर एनएस ठाकुर, ब्रिगेडियर वीके तोमर, कर्नल रमन अरोड़ा, कर्नल जेबी क्षेत्री, लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल एलबी मल्ल, समीर सक्सेना, हरीश डबराल, एनके उनियाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
Next: ओमीक्रोन आने के बाद दून में भी सिस्टम अलर्ट मोड में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.