Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी0पी0 सिंह ने की राज्यपाल से भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी0पी0 सिंह ने की राज्यपाल से भेंट

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
default featured image

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर, एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जी0पी0 सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड के एडीजी मेजर जनरल पी0एस0 दहिया भी उपस्थित रहे। इस दौरान महानिदेशक ने एनसीसी के क्रिया-कलापों एवं गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण संस्थान का सुझाव दिया, जिसमें उच्च स्तर की  सुविधाएं मौजूद हों। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है और वे एनसीसी और सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का जज्बा देखने लायक है। इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।  राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल एवं प्रेरित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। इसके साथ-साथ युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अपने उद्देश्यों पर खरा उतर रहा है। सैन्य भूमि होने के नाते यहां के अधिकांश युवा एनसीसी और सेना में जाने के इच्छुक हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड को हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया “शिखर पर उत्तराखंड“ कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को कम करने हेतु अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.