Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नये साल 2024 पर उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान पर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नये साल 2024 पर उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान पर बड़ा अपडेट

RNS INDIA NEWS 30/12/2023
Weather

देहरादून।  नए साल 2024 पर उत्तराखंड मौसम पूवार्नुमान जारी हुआ है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तीन जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तीन पहाड़ी जिलों में 31 दिसंबर को हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में 31 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों के तीन हजार मीटर ऊंचाई के इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, तापमान बढ़ा
उत्तराखंड में जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा था, वह कमजोर पड़ गया है। वहीं हवाओं ने भी रुख बदल लिया है। जिसकी वजह से तापमान में इजाफा हो गया है। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 23.4 एवं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

बाहरी इलाकों में छाई धुंध
देहरादून में शनिवार शाम को बाहरी इलाकों में कई जगह धुंध देखने को मिली। शाम के समय मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मैदानी इलाकों में कोहरे का असर दून में भी दिखाई पड़ा है।

बस-ट्रेनों की रफ्तार थमी
मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। इन दिनों ट्रेनें और बसें देरी से दून पहुंच रही हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय के बाद दून पहुंच रही हैं। रोडवेज बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाई-बहनों ने मिलकर की पिता की हत्या
Next: महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.