Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कभी डबल तो कभी ट्रिपल इंजन के नाम जनता को गुमराह करती रही भाजपा : नवप्रभात
  • देहरादून

कभी डबल तो कभी ट्रिपल इंजन के नाम जनता को गुमराह करती रही भाजपा : नवप्रभात

RNS INDIA NEWS 01/02/2022
default featured image

डबल, ट्रिपल इंजन पांच वर्ष में चार्ज नहीं हो पाया आगे भी कोई संभावना नहीं

विकासनगर। विकासनगर सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी नवप्रभात ने कहा कि भाजपा कभी डबल तो कभी ट्रिपल इंजन के नाम आडंबर रचकर कर जनता को गुमराह करती रही। लेकिन सच्चाई सब के सामने आ चुकी है कि डबल इंजन या ट्रिपल इंजन पिछले पांच वर्षों में स्टार्ट ही नहीं हो पाया। कहा कि फुंका हुआ इंजन जितनी बार भी रिपेयर किया गया हो लेकिन वह चार्ज नहीं हो सकता है। ऐसे ही भाजपा का ट्रिपल इंजन पिछले पांच साल जंक खाता रहा। मंगलवार को नवप्रभात ने कहा कि विकास के नाम पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने डबल इंजन ही नहीं विकासनगर में तीसरा इंजन भी चढ़ा दिया था। लेकिन यह ट्रिपल इंजन स्टार्ट ही नहीं हो पाया। कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में स्वीकार की गयी विभिन्न विकास योजनाओं को पिछले विधायक और भाजपा ने कुंडली मारकर पांच साल तक दबाये रखा। अब उन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। कहा कि शिलान्यास की जितनी भी घोषणायें होती हैं वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए की जाती हैं। शिलान्यास की आज तक एक घोषणा न तो सही हुई और न ही वह धरातल पर दिखी। पांच साल की सरकार में जिन योजनाओं को बनकर तैयार हो जाने के बाद लोकार्पण होना था, उनको जनता को गुमराह करने के लिए लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया है। कहा कि जो योजनाएं स्वीकृत हैं ही , उनके भूमि पूजन और शिलान्यास का मतलब जनता को सिर्फ बरगलाने के लिए किया गया है। जबकि ये सारी घोषणायें फर्जी साबित होंगी। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही विकासनगर में विकास हुए हैं और फिर इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जब फतह हासिल कर सरकार बनायेगी तभी विकासनगर में सभी रुके हुए विकास कार्य हो पायेंगे। कहा कि विकासनगर की जनता जानती है कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ही विकास कार्य हुए और फिर आगे भी कांग्रेस ही विकास करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा: नौटियाल
Next: निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला ने जारी किया घोषणा पत्र, अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने सहित अवस्थापना एवं कृषि आधारित रोजगार पर दिया जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.