Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नौकरी के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

नौकरी के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  एक व्यक्ति के पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। रुड़की कोतवाली को निकट राजकीय इंटर कॉलेज छिद्दरवाला जिला देहरादून निवासी भवानी शंकर अमोली ने तहरीर देकर बताया कि 2021 में पुत्र की नौकरी लगाने के लिए आरोपियों से मुलाकात हुई थी। जिन्होंने बताया था कि वह पुत्र का एक अच्छे शिक्षण संस्थान में एडमिशन करा देंगे। इसके बाद वहां से पुत्र की नौकरी लग जाएगी। लेकिन इस सब के लिए करीब बीस लाख रुपये देने होंगे। आरोप है कि 14 फरवरी 2021 से 28 जुलाई 2021 तक आरोपियों को बीस लाख रुपये दिए गए थे। आरोपियों ने आश्वासन दिलाया था कि यदि पुत्र की नौकरी नहीं लगी तो वह सारी रकम वापस कर देंगे। लेकिन आज तक आरोपियों ने पुत्र की नौकरी नहीं लगवाई। विरोध पर आरोपियों ने अभद्रता की थी। पीड़ित ने आरोपियों से जान माल का खतरा बताया है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि उमेश प्रधान पुत्र मंगत राम निवासी आदर्श नगर रुड़की कोतवाली, अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बीएल गुप्ता निवासी पुष्कर मंदिर मार्ग ऋषिकेश जिला देहरादून और मनोज अमोली पुत्र टेकराम अमोली निवासी लालढांग कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वनकर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
Next: हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.