Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • प्राकृतिक खेती ही सुदृढ़ भविष्य का आधार : डॉ. सैजल
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती ही सुदृढ़ भविष्य का आधार : डॉ. सैजल

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
rns featured image new

ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में 34 लाभार्थियों को किए चैक वितरित

आरएनएस ब्यूरो सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा प्राकृतिक खेती अपनाकर हम सुदृढ़ भविष्य की नींव रख सकते हैं। डॉ. सैजल गत सांय सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में पात्र लाभार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से चैक वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर क्षेत्र के पात्र 34 लाभार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से लगभग 03 लाख रुपए के चैक वितरित किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि सभी ऐसा आहार ग्रहण करें जो रासायनिक जहर से मुक्त हो। इसके लिए प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना आशा की एक किरण है। उन्होंने कहा कि इस योजना के राज्य में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान सफतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और इस वर्ष 50 हजार और किसान यह खेती अपनाने की दिशा में अग्रसर हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज के गरीब व ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को निःस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए ताकि ऐसे व्यक्तियों का उत्थान सुनिश्चित हो सके। आयुष मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
डॉ. सैजल ने कहा कि जीरो प्वाइंट से ओच्छघाट तक सड़क का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में किया गया है और इससे किसान, बागवान एवं छात्र विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास से ही इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। सुल्तानपुर में स्थापित एम.एम.यू. अस्पताल एवं महाविद्यालय सोलन जिला सहित पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के कार्यालय भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।
इससे पूर्व स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान संजय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगों से उन्हें अवगत करवाया। जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए आयुष मंत्री का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, पूर्व प्रधान वीना पराशर, भाजयुमो कसौली के उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक मार गिराया ड्रोन, 5 किग्रा आईईडी बरामद
Next: महाराष्ट्र में बारिश ने बरपाया कहर, रायगढ़ में लैंडस्लाइड से पांच की मौत, 30 अब भी लापता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.