Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नेशनल पावर लिफ्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • ऊधम सिंह नगर

नेशनल पावर लिफ्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नेशनल पावर लिफ्टर ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह दढ़ियाल रोड पर एक पोल्ट्री फार्म चलाते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। दढ़ियाल रोड निवासी अमनदीप अरोरा (36) पुत्र धर्मेन्द्र अरोरा का घर पर ही पॉल्ट्री फार्म है। शुक्रवार को दोपहर संदिग्ध हालात में अमनदीप ने घर के दो मंजिले पर स्थित कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमनदीप पावर लिफ्टर भी थे तथा कई मेडल भी जीते थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोच राजीव चौधरी ने बताया कि अमन पहले वेटलिफ्टिंग की तैयारी करते थे। वह नेशनल प्लेयर रहे थे, लेकिन मेडल नहीं मिले, तो इन्होंने पावर लिफ्टिंग शुरू कर दी थी। वर्ष 2018 में एशिया में कांस्य पदक जीता था। अभी उन्होंने लगभग 2 साल पहले अपना जिम खोला था। वहां पर बच्चों को ट्रेनिंग भी करवाते थे। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मृतक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा व परिजनों को रोते-बिलखता छोड़ गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौलों व धारों में घटते पेयजल को गंभीरता से लें अफसर
Next: शहीद केसरी चंद मेले की तैयारियां पूरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.