Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • भारत में पिछले 24 घंटों में आए 1.17 लाख से अधिक कोविड संक्रमण के मामले
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

भारत में पिछले 24 घंटों में आए 1.17 लाख से अधिक कोविड संक्रमण के मामले

RNS INDIA NEWS 07/01/2022
Corona new

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में 1.17 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। बता दें कि देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के कारण दूसरी लहर की तुलना में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।
गुरुवार को सामने आए मामलों की संख्या 1,17,000 के करीब रही। इसका मतलब यह है कि दैनिक मामले केवल 10 दिनों में 10 गुना से अधिक हो गए हैं। 28 दिसंबर को सिर्फ 9,155 नए संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे।

दिल्ली की बात करें तो यहां गुरुवार को 15,097 नए मामले सामने आए जो पिछले साल 8 मई के बाद सबसे ज्यादा हैं। पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में दैनिक मामले तीन गुना हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 5,481 और बुधवार को 10,665 नए मामले सामने आए थे। वहीं, मुंबई में भी इसी तरह की वृद्धि देखी जा रही है। यहां मंगलवार को 10,606 मामले और बुधवार को 15,014 मामले सामने आए थे।

बता दें कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सबसे अधिक संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 36365 नए मामले दर्ज किए गए, जो देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। 16 मई, 2021 के बाद से महाराष्ट्र में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में 15421 नए मामलों की पुष्टि कल हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 जनवरी
Next: पुल से नीचे गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.