Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त की पत्नी से दुराचार का आरोप
  • हरिद्वार

नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त की पत्नी से दुराचार का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। विदेश में नौकरी करने के लिए गए दोस्त की पत्नी को एक युवक द्वारा नशा पिलाकर दुराचार किया गया। यही नहीं आरोपी के दोस्त द्वारा अश्लील वीडियो क्लिप तैयार की गई। जिसे दिखाकर आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा तथा उससे लाखों रुपये भी वसूल लिए। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। शहर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति करीब तीन वर्ष पूर्व सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए चला गया था। एक युवक उसके पति के साथ अक्सर घर आता जाता था। पति के विदेश जाने के बाद युवक उसके घर ज्यादा ही आने-जाने लगा। ऐसे में महिला ने युवक को घर आने से मना कर दिया। इसके बाद युवक घर आना बंद कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि एक अगस्त 2023 को उसका पति विदेश से आकर वापस चला गया। जब उसका पति यहां पर रहता तब भी आरोपी युवक उसके घर आने जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि 15 अगस्त को आरोपी कुछ सामान लेकर एक अन्य युवक के साथ उसके घर आया। जिसमें रियल जूस तथा कुछ फल आदि शामिल थे। घर में बैठकर उसके द्वारा उसे तथा अपने साथी को गिलास में जूस बनाकर दिया गया। जूस पीने के बाद वह नशे में हो गई। आरोपी ने उसके बेहोश होने का लाभ उठाकर उसको निर्वस्त्र कर डाला तथा उसके साथ दुराचार किया। यही नहीं उसके साथ आए युवक ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर ली। बाद में आरोपी ने उसे वीडियो क्लिप दिखाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ लगातार दुराचार किया। उसे डरा धमका कर उसे ढाई लख रुपये भी ले लिए। उसके बावजूद आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी शकील तथा एक अन्य अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुराचार तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर जलभराव, छात्राओं को हो रही दिक्कत
Next: नशीली दवा के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.