Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशे से दूर करने की एवज में काली करतूतों को अंजाम दे रही संस्‍थायें
  • देहरादून

नशे से दूर करने की एवज में काली करतूतों को अंजाम दे रही संस्‍थायें

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
default featured image

देहरादून। समाज सेवा की ‘ठेकेदार’ कुछ संस्थाएं युवाओं को नशे से दूर करने की एवज में काली करतूतों को अंजाम दे रही हैं। जिम्मेदारों को इसकी भनक भी नहीं लग पाती। न कोई निगरानी रखने वाला है, न केंद्रों की कोई जवाबदेही। हमारे सिस्टम की यह खामी नशा मुक्ति केंद्र संचालकों के हौसले बढ़ा रही है। बैठे-बैठाए मोटी कमाई और मनमर्जी करने की छूट के चलते शहर में नशा मुक्ति केंद्रों की बाढ़ सी आ गई है। इन केंद्रों की निगरानी की न तो किसी विभाग के पास जिम्मेदारी है और न ही इनके लिए कोई मानक हैं। ऐसे में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामलों ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, दून में युवाओं की नशाखोरी की लत को कुछ व्यक्तियों ने कमाई का जरिया बना लिया है। नशा छुड़ाने के नाम पर युवाओं के स्वजन मोटी रकम चुकाने को तैयार रहते हैं और नशा मुक्ति केंद्र में उन्हें संचालक के भरोसे छोड़ देते हैं। अब बिना पंजीकरण के चल रहे निजी नशा मुक्ति केंद्रों में क्या होता है, किसी को नहीं पता। इन केंद्रों में मनोरोग विशेषज्ञ तो दूर काउंसिलिंग के लिए भी कोई नहीं मिलता। जबकि, ये केंद्र एक-एक व्यक्ति से 30 से 50 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। यहीं नहीं, इसके बाद बंद कमरों में युवक-युवतियों के साथ दुष्कर्म और उत्पीड़न की घटनाएं भी आम हो गई हैं।

नशा मुक्ति केंद्रों पर कौन करेगा कार्रवाई
नशा मुक्ति केंद्रों के लिए मानक निर्धारण कौन करता है और इनकी निगरानी व जांच का जिम्मा किसके पास है, यह पहेली बना हुआ है। दून में चल रहे दर्जनों नशा मुक्ति केंद्रों में से कोई भी स्वास्थ्य विभाग के साथ पंजीकृत नहीं है। इनकी जानकारी के लिए जब ‘दैनिक जागरण’ की टीम ने प्रशासन, पुलिस, समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया तो एक ही जवाब मिला कि हमारे पास इनकी निगरानी का जिम्मा नहीं है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज उप्रेती का कहना है कि क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत नशा मुक्ति केंद्र नहीं आते। हालांकि, यदि कोई नशा मुक्ति केंद्र दवा और इंजेक्शन का इस्तेमाल करता है, तो उनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग करता है। फिलहाल कोरोना महामारी से निपटने में व्यस्त होने के कारण इन केंद्रों पर छापेमारी नहीं की जा सकी। जल्द ही नशा मुक्ति केंद्रों पर इसकी जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी डा आर राजेश कुमार ने कहा, नशा मुक्ति केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इनके मानक और पंजीकरण आदि की जानकारी जुटाई जा रही है। केंद्रों की निगरानी को व्यवस्था बनाई जाएगी। गलत कार्य व मानकों का उल्लंघन करने वाले केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने अनूठे तरीके से किया पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का विरोध, मंदिरों में गाए भजन, किया जलाभिषेक
Next: उत्तराखंड में अभी नई जेलों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.