Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे की हालत में घर पहुंचा युवक, फंदे में लटका मिला शव
  • ऊधम सिंह नगर

नशे की हालत में घर पहुंचा युवक, फंदे में लटका मिला शव

RNS INDIA NEWS 07/02/2024
hang

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर में साड़ी के बने फंदे से लटका मिला। पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही युवक के परिजन उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी विक्की हाल्दार (26) पुत्र हरी हाल्दार घरों में पेंटर का काम करता था। विक्की की बहन का कहना था कि मंगलवार दोपहर को विक्की भाभी के भाई के साथ कहीं बाहर गया था। रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा। इसके बाद वह उसे देखने उसके कमरे में पहुंची। यहां उसका शव साड़ी से बने फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देखकर उसकी बहन ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और उसे फंदे से नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती करने से मना करने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उसके परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक छह भाई और बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई बंटी हाल्दार की पांच साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक युवक के परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले जा चुके थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पर संकट के बादल
Next: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचे 80 व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.