Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशामुक्ति केंद्र से गर्भनिरोधक, यौनवर्द्धक समेत कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

नशामुक्ति केंद्र से गर्भनिरोधक, यौनवर्द्धक समेत कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम एक नशा मुक्ति केंद्र में जांच के दौरान हैरत में पड़ गयी। केंद्र में गर्भनिरोधक, यौनवर्द्धक समेत कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गयीं। केंद्र का न तो पंजीकरण था, न ही यहां कोई डॉक्टर तैनात था। ऐसे में टीम ने केंद्र को सील कर दिया। यहां भर्ती तीन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। सितारगंज के नकुलिया मार्ग स्थित चिंतीमजरा में जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालित होता है। क्षेत्र में संचालित नशामुक्ति केंद्रों में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग इन दिनों प्रशासन संग जांच कर रहा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, पीएमएस डॉ. राजेश आर्य, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ चिंतीमजरा के केंद्र पर पहुंचे। केंद्र में मौजूद महिलाकर्मी ने बताया कि यह केंद्र हरजिंदर सिंह, वाहिद अली और साजिम अंसारी पार्टनरशिप में चलाते हैं। लेकिन तीनों में से कोई भी मौके पर नहीं मिला।

महिला केंद्र के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखा सकी, जबकि मरीजों की देखभाल के लिये वहां कोई चिकित्सक भी नहीं था। इस दौरान टीम को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुयी, जब केंद्र में कई प्रतिबंधित दर्दनिवारक इंजेक्शन-दवाओं के साथ गर्भनिरोधक गोलियां और यौनवर्द्धक दवाएं बरामद हुयीं। ये दवाएं यहां क्यों रखी गयी थीं, कहां से सप्लाई की जा रही थी, इन सवालों का जवाब टीम को नहीं मिल सका। वहीं, केंद्र में भर्ती तीन मरीजों को जिस कमरे में रखा गया था, वहां नशे की दवाएं, बीड़ी-सिगरेट मिले। इन तीनों का कोई रिकॉर्ड भी केंद्र में नहीं मिला। इस पर टीम ने मौके से मिली दवाएं और आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर केंद्र को सील कर दिया। तीनों मरीजों को 108 से सीएचसी भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खराब सड़क के मुद्दे को लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हरीश रावत
Next: एटीएम को क्षतिग्रस्त कर लूट का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.