Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़ा पर मेडिकल छात्रों ने पोस्टर और नाट्य प्रस्तुति से दिया नशा विरोधी संदेश
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा पर मेडिकल छात्रों ने पोस्टर और नाट्य प्रस्तुति से दिया नशा विरोधी संदेश

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत कम्युनिटी मेडिसिन विभाग और मेडिकल एजुकेशन यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में एमबीबीएस छात्रों और इंटर्न्स द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन और भूमिका अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन बुधवार को कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मशरूफ एच. खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभागीय संकाय सदस्य डॉ. मनीष भट्ट और डॉ. अंशुल के साथ चिकित्सा अधिकारी, जूनियर रेजिडेंट्स डॉ. अल्फराज, डॉ. सज्जन, डॉ. पुष्पित, डॉ. अक्षय, डॉ. सलोनी और डॉ. अनुष्का सहित इंटर्न्स और पैरामेडिकल स्टाफ अरुण बड़ोनी, दीपचंद्र, मुकेश जोशी, यशवंत, नरेश, इकबाल, मोहिनी और मोनिका ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. सी.पी. भैसौड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। निर्णायक मंडल में एमईयू समन्वयक डॉ. उर्मिला पलड़िया के साथ डॉ. हेमन्त दत्त, डॉ. अनामिका जायसवाल, डॉ. अंकित कौशिक, डॉ. आदित्य चौहान, डॉ. एस. वल्लियप्पन, डॉ. निधि मंगला और डॉ. प्रीत इंदर सिंह मौजूद रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पोस्टर मेकिंग एवं प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2022 बैच से प्रिया और दिव्यांशी को प्रथम स्थान मिला, जबकि दिशा तिवारी को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इंटर्न वर्ग में डॉ. किरण ने प्रथम, डॉ. अभिजीत ने द्वितीय और डॉ. वत्सल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भूमिका अभिनय प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2024 बैच की नैन्श्री रॉय, जन्नत, ऋद्धिमा साह, प्रीति, अंजलि भैसौड़ा, मो. मेहताब और मो. साकिब की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन विषय पर रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जागरूक करना एवं जनमानस में नशा विरोधी संदेश का प्रचार करना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला सेवादल कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
Next: अल्मोड़ा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 का कार्यक्रम घोषित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.