Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला सेवादल कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

महिला सेवादल कार्यकर्ताओं का संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में रविवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महिला विंग का एक दिवसीय संगठन श्रजन-निर्माण सहयोगी प्रशिक्षण शिविर और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने की। प्रशिक्षण शिविर में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंची सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव विष्णु शर्मा और राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कुमाऊं मंडल प्रभारी राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने प्रतिभागियों को संगठन निर्माण, कांग्रेस सेवादल की संरचना, ध्वज वंदन की विधि, ध्वज स्थल की बनावट, कांग्रेस और राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, आजादी के आंदोलन में कांग्रेस सेवादल की भूमिका तथा कांग्रेस की विचारधारा और अन्य दलों की विचारधाराओं में अंतर जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर पूरे प्रदेश में निरंतर आयोजित किए जाएंगे और आने वाले समय में इनकी गति और अधिक तेज की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी द्वारा ध्वजवंदन के साथ किया गया, जिसे राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल ने संचालित किया। विधायक तिवारी ने कांग्रेस सेवादल की ऐतिहासिक भूमिका की सराहना करते हुए वर्तमान समय में सामाजिक एकता को कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और गांधीवादी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान को रेखांकित किया और देश को बांटने की साजिश कर रही शक्तियों का डटकर विरोध करने का आह्वान किया। शिविर के समापन पर प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रशिक्षक लावण्य पंत, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष दीपा सिंह, महानगर अध्यक्ष राशि बनकोटी, महानगर उपाध्यक्ष रेनू देवी, जिला उपाध्यक्ष सरस्वती रोडिया, सेवादल के जिला मुख्य संगठक दिनेश नेगी, प्रदेश सचिव महेश आर्य, वरिष्ठ सेवादली पारितोष जोशी, कांग्रेस नेता दीवान सिंह सतवाल, एनडी पांडे, पार्षद मधु बिष्ट समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Next: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा पर मेडिकल छात्रों ने पोस्टर और नाट्य प्रस्तुति से दिया नशा विरोधी संदेश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.