Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 का कार्यक्रम घोषित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 का कार्यक्रम घोषित

RNS INDIA NEWS 30/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को लेकर जनपद अल्मोड़ा में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड और पंचायतीराज विभाग की अधिसूचना के क्रम में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में विकासखंड ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन 2 जुलाई से 5 जुलाई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई तक, नाम वापसी 10 और 11 जुलाई को की जा सकेगी। निर्वाचन प्रतीक 14 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे और मतदान 24 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। द्वितीय चरण में विकासखंड सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट में चुनाव होंगे। इस चरण की प्रक्रिया भी समान तिथियों पर चलेगी, केवल प्रतीक आवंटन 18 जुलाई को होगा और मतदान 28 जुलाई को संपन्न होगा। दोनों चरणों की मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से की जाएगी। रामजी शरण शर्मा ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण तत्काल उपलब्ध कराएं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि नामांकन की प्रथम तिथि से पूर्व सभी ग्राम पंचायत, प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना तैयार कर उसकी एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय को भी भेजी जाए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर और जिला पंचायत सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र जिला पंचायत मुख्यालय पर 30 जून से 4 जुलाई तक कार्यालय समय में तथा 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित की जाएगी। ग्राम पंचायत, प्रधान और क्षेत्र पंचायत पदों के नामांकन, जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन का कार्य विकासखंड मुख्यालयों में होगा। मतगणना भी इन्हीं मुख्यालयों अथवा चयनित स्थलों पर की जाएगी और परिणाम वहीं घोषित किए जाएंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन, जांच, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन का कार्य जिला पंचायत कार्यालय में किया जाएगा। हालांकि, मतगणना संबंधित विकासखंडों द्वारा चयनित स्थलों पर होगी और अंतिम परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा पर मेडिकल छात्रों ने पोस्टर और नाट्य प्रस्तुति से दिया नशा विरोधी संदेश
Next: माल गांव में गुलदार ने बकरी पर किया हमला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.