Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल से भेजी चहलकदमी की आवाज, पहियों के चलने में चरचराहट को लेकर शोध जारी
  • अंतरराष्ट्रीय

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल से भेजी चहलकदमी की आवाज, पहियों के चलने में चरचराहट को लेकर शोध जारी

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

कैलिफोर्निया। मंगल ग्रह पर जीवन की खोज में लगे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने लाल ग्रह की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी है। इसने पहली बार मंगल ग्रह पर ड्राइविंग करने का ऑडियो भेजा है। नासा ने इसका एक 16 मिनट का ऑडियो जारी किया है जिसमें रोवर के पहियों के चलने की आवाज सुनी जा सकती है। इस पर शोध जारी है। हालांकि इस आवाज में रिकॉर्डिंग के दौरान हुई चरचराहट से स्पष्टता में खलल डाल रही है। लेकिन रोवर के दो माइक्रोफोन में हवा और रॉक-जैपिंग लेजर की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। दूसरे माइक्रोफोन को लैंडिंग की आवाज रिकॉर्ड करना था। नासा के मुताबिक, दूसरे माइक ने रोवर के मंगल पर पहुंचने की कोई आवाज तो रिकॉर्ड नहीं की, लेकिन टेस्ट ड्राइव को रिकॉर्ड करने में वह कामयाब रहा। ड्राइविंग ऑडियो में खरोंच की आवाज सुनाई दे रही है। अब इंजीनियर इस आवाज के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह चरचराहट क्रेटर के भीतर रोवर के चलने के दौरान निकली आवाज हो। नासा में भारतीय मूल की इंजीनियर और रोवर की ड्राइविंग से जुड़ी विंदी वर्मा ने बताया कि इसके धातु से बने पहियों से कुछ जोर की आवाज निकल सकती है। उन्होंने बताया कि जब हम चट्टान पर ऐसे पहियों के साथ चलते हैं तो वास्तव में शोर बेहद अधिक होता है। नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि यह आवाज इलेक्ट्रोमैग्नेटिक दखल के चलते भी हो सकती है।
रोवर में वेदर स्टेशन, 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन के चलते नासा को लाल ग्रह की साफ तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। इसे मंगल की चट्टानों के नमूने एकत्र करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह अपने साथ परियोजना से जुड़े कुछ खास उपकरण लेकर गया है। इनमें एक बेहद छोटा हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसे दूसरे ग्रह पर नियंत्रित उड़ान परीक्षण के लिए बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैक्सिको में अपराधियों के हमले में 13 पुलिस अधिकारियों की मौत
Next: पेट्रो केमिकल कम्पनी में रिएक्टर फटने के बाद लगी आग, आठ कामगार घायल

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.