Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन
  • उत्तराखंड

नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

RNS INDIA NEWS 27/10/2020
06 (28)

देहरादून। उत्तराखंड कोटे से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नरेश बंसल का नाम राज्यसभा के लिए दिये जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी कहा कि नरेश बंसल लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। ये उनको उनकी लम्बी साधना का फल मिला है। राज्यसभा की ये वही सीट है, जिसपर कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सांसद राज बब्बर विराजमान हैं। राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवम्बर को पूरा हो रहा है। राज्यसभा की इस सीट पर चुनाव की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी थी और आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही दर्जा धारी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई मंत्री गण उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने नरेश बंसल को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। साथ ही ये भी संदेश दिया कि पार्टी अपने कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं का हमेशा ख्याल रखती है। सीएम ने कहा कि जिस तरह से राज्यसभा चुनाव के लिए बाहरी प्रत्याशी को लेकर अवधारणा बनी रहती है। वह अवधारणा भी पार्टी ने तोडक़र पार्टी के बीच के सक्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए चुना है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा कि नरेश बंसल भारतीय जनता पार्टी के बहुत सीनियर कार्यकर्ता हैं। बचपन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक में रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेश बंसल का परिवार बहुत गरीब परिवार था और वह अखबार की थैलियां बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। इसके बाद नरेश बंसल ने बैंक में भी नौकरी की। लेकिन बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में प्रवेश किया। हालांकि, राज्य में लंबे समय तक बतौर प्रदेश महामंत्री अपनी सेवा दी। सीएम ने कहा कि नरेश बंसल ने एक लंबी साधना की है, जिसका ही नतीजा है कि उन्हें यह फल मिला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कुल 3,865 लोग है कोरोना से संक्रमित, जाने अपने जिले की स्थिति
Next: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया डीडीए के खिलाफ धरना, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.