Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) अल्मोड़ा के तत्वावधान में बुधवार को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक एवं नराकास अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देश पर किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत सदस्य सचिव नराकास एवं संस्थान की प्रभारी राजभाषा अधिकारी रेनू सनवाल ने की। उन्होंने सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यशाला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सीमांत मुख्यालय अल्मोड़ा की राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कमांडेंट आशा के. ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार, पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार, राजभाषा गौरव पुरस्कार तथा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला में अल्मोड़ा नगर के केंद्रीय सरकार के 28 विभागों, कार्यालयों, उपक्रमों, सशस्त्र बलों और राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन रेनू सनवाल ने किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजभाषा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Next: चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.