Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ ने प्रदेश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, सामाजिक विभाजन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत दिए जा रहे बयानों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। टिहरी के केतन लाल प्रकरण से जुड़े युवक की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए संगठन ने इसे दुखद और अमानवीय घटना बताया। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भारत का अभिन्न अंग है और देवभूमि में देश के सभी नागरिकों का स्वागत है, लेकिन हथियारों का प्रदर्शन कर स्थानीय लोगों को भयभीत करने, दबाव बनाने अथवा उत्तराखंड की शांतिप्रिय संस्कृति को चुनौती देने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।
प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान के रूप में प्रस्तुत करने वाले बयान का भी विरोध किया। कहा कि भारत में सर्वोच्च स्थान संविधान का है और कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना ही बड़ा पद क्यों न रखता हो, संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी पहाड़ का आम नागरिक दो वक्त की रोटी को तरस रहा है। कांडा और कपकोट में 15-20 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाने की योजनाएं इसका उदाहरण है। यदि यही पैसा स्थानीय कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटी उत्पादन, मंडी व्यवस्था, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर लगाया जाता तो हजारों परिवारों की आय बढ़ सकती थी। इस मौके पर यूकेडी संरक्षक भुवन कांडपाल, हीराबल्लभ भट्ट, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सीए वरुण चंदोला, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीतू दानू, जिला महामंत्री पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
Next: नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष
  • नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी
  • हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.