Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नाराज बीवी को मायके से वापस लाने के लिए तांत्रिक के पास गया शख्स, नाकाम रहने पर तांत्रिक की कर दी हत्या
  • राष्ट्रीय

नाराज बीवी को मायके से वापस लाने के लिए तांत्रिक के पास गया शख्स, नाकाम रहने पर तांत्रिक की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
default featured image

भुवनेश्वर (आरएनएस)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने तांत्रिक की हत्या कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स और तांत्रिक के बीच करार हुआ था। तांत्रिक ने उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। ऐसा करने में विफल रहने पर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। बेहरा ने पत्नी को मनाने का कई बार प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

आरोपी ने तांत्रिक को दिये थे 5,000 रुपये
पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था।  पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

तांत्रिक से पैसे वापस मांग रहा था आरोपी
अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की। इसी दौरान दोनों में झड़प हुई, गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात दंगों से जुड़े मामले में तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली अतंरिम जमानत
Next: संस्कृत को राष्ट्रीय भाषा घोषित करने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.