Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुछ लोगों के अड़ियल रवैये की वजह से नंदादेवी मेले में हो रहा व्यवधान
  • अल्मोड़ा

कुछ लोगों के अड़ियल रवैये की वजह से नंदादेवी मेले में हो रहा व्यवधान

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नन्दा देवी मेले को लेकर गीता भवन में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मेले के सफल और भव्य आयोजन पर सभी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने तथा संचालन मेला समिति के सचिव मनोज सनवाल ने किया। बैठक में नन्दा देवी मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक, पौराणिक मेले को सफल बनाना है ताकि दूर दराज से माता के दर्शन व पूजा को आने वाले भक्तों को कोई परेशानी ना हो। मेला समिति अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि इस बार मेले में कुछ लोगों और प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है तथा मेले में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। अध्यक्ष ने सभी से सुझाव व सहायता हेतु अनुरोध किया। निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी मेले को सफल बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि जो लोग भी इस मेले में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं उनके लिए ये बहुत शर्म की बात है। अपने शहर, अपने इतिहास, अपने संस्कार को गर्त में धकेल रहे हैं, जो कि बहुत निंदनीय विषय है। उन्होंने अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग की बात कही। देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज पवार ने कहा कि ये कुछ लोग इसी शहर के रहने वाले अपने रसूक तथा अड़ियल रवैया दिखाकर मेले में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं, हम सभी मेला समिति के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। मेला कमेटी में शामिल कैलाश गुरुरानी ने कहा कि सभी को सामंजस्य बनाकर आपस में बात करनी चाहिए, ये हमारा ऐतिहासिक मेला है, इसे सफल बनाने हेतु सभी हम साथ हैं। गीता मेहरा ने कहा कि अपनी आपसी लड़ाई को लेकर आपसी हित के लिए टकराना शहर के लिए अच्छी बात नहीं है इसका असर नन्दा देवी मेले में पड़ रहा है जो कि हमारे आने वाले भविष्य में हमारे ऐतिहासिक पौराणिक मेले में व्यवधान पैदा करेगा। कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी अपनी आप बीती सुनाई कि इस बार उन्हें भी कुमाऊं महोत्सव करवाने में बहुत परेशानी हो रही है, प्रशासन कि तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है जो कि बहुत निंदनीय है। पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने भी संबोधित करते हुए दुख जताया कि हमारे अल्मोड़ा शहर में इस तरह का माहौल क्यों पैदा हो रहा है, हमारे शहर का दुर्भाग्य है कि हमारे पास कोई ऐसी जगह नहीं है जहां पर हम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकें, जो हमारे लिए बहुत शर्म की बात है। सर्वसहमति से नंदादेवी मेला 2024 को लेकर एक समन्वय समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी रहेंगे। समन्वय समिति में वरिष्ठ पत्रकार रंगकर्मी नवीन बिष्ट, गोपाल जीना, ललित लटवाल, निर्मला जोशी, आनन्द बगडवाल, किशन गुरुरानी, शोभा जोशी, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, किशन लाल, नीरज पवार, दिनेश गोयल, गंगा पांडे, मनोहर सिंह, मनोज पवार आदि शामिल किए गए। बैठक में डॉ जे सी दुर्गापाल, तारा जोशी, मीना भैसोड़ा, हरीश कनवाल, मंगल बिष्ट, नारायण सिंह, रवि कुमार, अमरनाथ नेगी, एल के पंत, मनोज भंडारी, जगदीश नगरकोटी, विनीत बिष्ट, चन्दन बोरा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक, राज्य में दिख रहा बंद का असर
Next: यूएस से हुई बड़ी डील, 73 हजार घातक बंदूकें खरीद रहा है भारत; दुश्मन करेंगे त्राहिमाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.